google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक कविता कर रही है क्षेत्र में धुआंधार प्रचार...

Apr 30, 2024
2 min read




































पत्रकार ईस्माइल ख़ान की क़लम से:-

सरसींवा -29 अप्रेल आज जांजगीर चांपा लोक सभा के सांसद प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरिया के लिए जन आशीर्वाद यात्रा में बिलाइगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक स्थान में पहुंचकर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के पक्ष में आशीर्वाद मांगे जहाँ क्षेत्र के ग्रमीण महिलाओ द्वारा जगह-जगह स्वागत कर लोगों ने अपार आशीर्वाद प्रदान किए।

प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त जन आशीर्वाद यात्रा में विधायक कविता प्राण ने कहा यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर महिलाओं के खाते में महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के तहत प्रतिवर्ष 1 लाख रुपया उनके खाते में नारी के सम्मान में दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ बेरोजगारी भत्ता, किसानों के धान का समर्थन मूल्य सभी वादा पूरा किया गया जबकि भाजपा के करनी और कथनी में अंतर है ।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर। युवाओं के लिए 30 लाख सरकारी नौकरियांके लिये विज्ञप्ति किया जायेगा, साथ ही ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं के खाते में भी एक लाख रुपया दिया जाएगा ।

धान का एम एस पी बढ़ाकर ₹5000 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य कर दिया जाएगा। मनरेगा का मजदूरी बढाकर ₹400 किया जाएगा ।

यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है प्रजातंत्र को बचाने का चुनाव है जो भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को बदलने का प्रयास करेगा उसे जनता स्वयं बदल देगा। मैं आप सबसे निवेदन करती हूं कि आगामी 7 मई को तीन नंबर पर बटन दबाकर पंजा छाप को भारी मतों से जिताना है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

बिलाईगढ़ के लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र के लोगों से लोगों से आशीर्वाद मांगा जिसे क्षेत्र के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला ।

जन आशीर्वाद यात्रा बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व ग्राम मुड़पार, बिलासपुर, टाटा, मनपसार, मोहतरा, सक्ररपाली, अमलीडी, सिरपुर, गातड़ीह पहुँच कर जनसंपर्क करते हुए दोनों हाथ जोड़कर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के पक्ष में आशीर्वाद मांगे। उक्त जन समर्थन यात्रा में विधायिका कविता प्राण लहरे के साथ सरसींवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लव कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी घनश्याम मनहर ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, भीष्म साहू, नोहर साहू, फिरू राम साहू, महिला कांग्रेश से पार्वती साहू, रजनी बघेल, विमला साहू, शांति बंजारे, खगेशवरी साहू, संध्या बंजारे, सोनिया बंजारे, उर्मिला कुर्रे, रंजीता कोशरिया, रामकुमार साहू, देव् साहू, राजेश बाजपेयी, राम चारण साहू।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html