google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर का विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया भूमिपूजन....

Oct 8, 2023
1 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्स रे मशीन और ब्लड बैंक का विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया शुभारंभ


रायपुर। धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां में नए ट्रॉमा सेंटर का भूमिपूजन किया और डिजिटल एक्स रे और ब्लड बैंक की सुभारंभ किया।

साथ ही भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोंदेकला विकासखंड धरसीवां का चयन भारत सरकार की टीम के द्वारा NQAS के चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोंदेकला को भारत सरकार के NQAS कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया गया जिससे समस्त धरसीवां विधानसभा क्षेत्र को गौरवान्वित एवं सम्मानित किया जिसमे विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त करने वाले समस्त चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और शाल श्रीफल के साथ सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा हमारी सरकार के द्वारा लगातार स्वाथ्य सुविधाओ में में बढ़ोतरी हुई है आज हर दाई दीदी क्लिनिक,खूबचंद बघेल सहायता योजना,शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना, धनवंतरी मेडिकल सहित अनेक योजनाओं के माध्यम लाभ मिल रहा हैं और निश्चित ही अस्पताल में नई सुविधाओं के मिलने से यहां के क्षेत्रवासियों को इन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा अब आपातकालीन रूप मे धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक ट्रामा सेंटर और डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध होने से अब उन्हें यहां आपातकालीन चिकित्सा मिल सकेगी।

इस अवसर में मुख्य रूप से क्षेत्र की समस्त कांग्रेस जन चिकित्सक और अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html