google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जैन मंदिर में बदमाशों ने बोला धावा, 12 किलो की चांदी की मूर्ति उठा ले गए चोर...

Nov 30, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल- राजधानी भोपाल में चोरों के हौंसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। दो दिन पहले रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में स्थित जैन मंदिर में हजारों की चोरी के बाद अब सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर में बदमाशों ने धावा बोला है। घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन अब जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज में आए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार स्टेशन के पास ही अहिंसा स्थली कॉलोनी है जो पूरी तरह से कवर्ड कैम्पस है। रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात बदमाशों ने कॉलोनी के कैम्प्स की बाउंड्री में लगी तार की फेंसिंग को काटकर कॉलोनी में पीछे की तरफ से घुसे और जैन मंदिर के मेन गेट पर लगे पांच तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर चांदी-पीतल की मूर्तियं, सिंहासन और छत्र समेत करीब 20 लाख का माल चोरी कर ले गए। सूखी सेवनिया पुलिस के मुताबिक मुकेश कुमार जैन (59) निर्मल कुसुम निवास, अहिंसा स्थली, सूखी सेवनिया में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अमोनी रोड पर श्री दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर बना हुआ है।


मंगलवार-बुधवार की रात 2 से 3 बजे के बीच मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने भीतर प्रवेश किया। बदमाशों ने मंदिर परिसर से लॉकर के अंदर रखी भगवान आदिनाथ की चांदी की 11 इंच की मूर्ति वजनी करीब 12 किलोग्राम, मूर्तिं का चांदी का सिंहासन, छत्र, चंवर और भामंडल वजनी करीब 2 किलोग्राम चोरी कर लिया।


इसके अलावा मुख्य मंदिर से पद्मासन मूर्तियों के पीतल के छत्र 19 नग, खड़गासन मूर्तियों के पीतल के छत्र 12 नग, भामंडल छत्र 10 नग, एक पार्श्वनाथ भगवान की पीतल और अष्टधातु की मूर्ति समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने मूर्ति वाले जिस लॉकर को चोरी किया, वह दीवार में गड़ा हुआ था, उसे उखाड़ लिया था। चोरी गई मूर्तियों और छत्रों की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मुकेश कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस वारदात से दो दिन पहले नए शहर के रातीबड़ स्थित एक जैन मंदिर पर बदमाशों ने धावा बोला और मूर्ति तथा दानपेटी चोरी कर ले गए थे।


बाउंड्री वाल की जाली काटकर परिसर में पहुंचे | मुकेश कुमार ने बताया कि जैन मंदिर से पीछे करीब बीस फीट की दूरी पर बाउंड्री वाल बनी हुई है। उस पर करीब चार फीट की लोहे की जाली लगी हुई है। बदमाशों ने कटर की सहायता से जाली काटकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। उसके बाद वह धोती और दुपट्टे बदलने वाले कमरे में पहुंचकर कपड़े बदले।


मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश धोती और दुपट्टे पहने हुए वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिये हैं। तीन बदमाश मंदिर के भीतर कैमरे में दिखाई दिए, जबकि उनके कई अन्य साथियों के बाहर मौजूद रहने का अनुमान है। सीसीटीवी में रात 2.28 बजे बदमाश अंदर दाखिल होते हुए दिखाई दिए हैं। उसके बाद मूर्तियां और सामान समेटने के बाद सभी बदमाश उसी रास्ते से बाहर भाग निकले।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html