google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बदमाशों ने सीएम के गृह जिले में विधायक पर तान दी पिस्तौल...

Oct 28, 2023
1 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहारशरीफ- बिहार सरकार भले ही कानून व्यवस्था को लेकर खुद की पीठ थपथपाती रही है, लेकिन अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आम तो आम अब विधायक भी अपराधियों के निशाने पर हैं।


ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आया है, जहां उनकी ही पार्टी जदयू के विधायक कृष्ण मुरारी शरण का अपराधियों से सामना हो गया। अपराधियों ने विधायक पर पिस्तौल तान दी। गनीमत रही कि अपराधियों ने फायरिंग नहीं की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अक्टूबर को नालंदा जिले के पटेल कॉलेज आ रहे हैं। उन्हीं के कार्यक्रम के सिलसिले में हिलसा क्षेत्र के विधायक कृष्ण मुरारी शरण शुक्रवार शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लौट रहे थे। पटेल कॉलेज से थोड़ी दूरी पर हथियार से लैस 2 बाइक पर सवार पांच से छह अपराधी अचानक उनकी गाड़ी के आगे आ गए और उन्हें रुकवाया।


इसके पहले कि कोई कुछ समझ पाता अपराधियों ने उन पर पिस्तौल तान दी, साथ ही विधायक और अन्य लोगों से अभद्र भाषा में बोलने लगे। इसके बाद जब विधायक के अंगरक्षक गाड़ी से बाहर उतरे तो अपराधी भाग गए।


पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। गठित टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान कौशिक नगर निवासी जोधी यादव और अमित कुमार के रूप में की गई है। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html