सरेआम चाकू और डंडे से हमला कर रहे बदमाश, गृहमंत्री और सीएम के जिले में कानून व्यवस्था ठप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दुर्ग जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बदमाश एक युवक को पहले चाकू मारे, इसके बाद जब वो युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उतई चौक की ये घटना है। डिपरापारा मोची मोहल्ला निवासी गौतम कन्नौजिया (21 वर्ष) दुर्ग उतई चौक पर खड़ा था। उसी समय इंदिरा नगर निवासी थाना आदतन गुंडा बदमाश गणेश उड़िया अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा। सभी के हाथ में चाकू, रॉड, डंडा और लोहे का सरिया था। सभी आरोपी बाइक से उतरे और गौतम कन्नौजिया पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने लगे। इसके बाद जब गौतम उतई चौक पर ही जमीन पर गिर गया तो गणेश उड़िया और उसके साथी सरिया से बड़ी बेरहमी से प्राणघातक हमला करने लगे। इस दौरान उनका एक साथी अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। मारपीट की घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments