चेकिंग टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी- संभल जिले के चंदौसी में सोमवार की आधी रात के बाद करीब एक बजे अचानक गोलियां तड़तड़ाने लगीं। गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक शुरू हुए इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक सिपाही भी जख्मी हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर जिले के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक थाना बनियाठेर की सोमवार की देर रात एक बजे गुमथल रोड पर हाईवे पुल के पास गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चंदौसी की ओर से दो बदमाश बाइक पर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो रुकने की बजाए वे भागने लगे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी शुरू कर दी।
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की फायरिंग से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपनी पहचान जाहिर की। उनमें से एक काजिम अली निवासी ग्राम सैंजना मुस्लिम थाना गुन्नौर और दूसरा इमामुलहक निवासी ग्राम तस्तपुर/ मियां सराय संभल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments