google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बदमाशों ने आयरन गिटटी से भरे ट्रक और ट्रक चालक के साथ की लूटपाट...

Dec 11, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद- पुलिस ने दीगर राज्य के लूटेरो को पकड़ने में कार्यवाही की है। राजेन्द्र कुमार जांगड़े रिपार्ट दर्ज कराया था कि 6 दिसंबर को अपने स्वयं की दस चक्का वाहन ट्रक क्रमांक CG-07-CA-6401 में जगदलपुर से आयरन गिटटी भरकर रायपुर सिलतरा ले जाने निकला था करीबन दोपहर 03.00 बजे ग्राम बालोदगहन मितान ढ़ाबा के सामने एन.एच. 30 मार्ग के पास धमतरी तरफ से आ रही एक सफेद रंग की वाहन कार क्रमांक CG-04-HD-4932 के चालक द्वारा ट्रक के सामने अपने कार को खड़ी कर, कार चालक एवं कार में सवार दो व्यक्तियों द्वारा गाली गलौच कर धमकाते हुये ट्रक में चढ़कर मारपीट कर, जेब में रखे 30,000 रू को निकालकर लुट ले गए |


थाना पुरूर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल मितान ढ़ाबा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से आरोपियों के वाहन क्रमांक CG-04-HD- 4932 की तस्दीक कर तत्कालिक रूप से उक्त वाहन नम्बर के आधार पर परिवहन विभाग के माध्यम से वाहन की पंजीकृत स्वामी के नाम पता एवं संपर्क नम्बर की जानकारी हासिल किया गया एवं प्राप्त मोबाईल नम्बर का सायबर सेल बालोद के मदद से लोकेशन ट्रेस कर संदेहीगण 1. संदीप बागड़े पिता श्यामसुंदर बागड़ें उम्र 21 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-एफ 135, लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 110044 2. शेरसिंह उर्फ अंकित पिता विरेन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-ए 65, लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 110044 को रायपुर के पास अभिरक्षा में लेकर आरोपियो से पूछताछ करने पर अपराध घटीत करना स्वीकार किया गया साथ ही उनके कब्जे से नगदी 20,000/रू० एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मारूति स्वीफ्ट कार क्रमांक CG-04-HD-4932 को जप्त आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी का पता तलाश जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html