google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक्ट्रेस अर्चना गौतम के साथ कांग्रेस दफ्तर के बाहर बदसलूकी....

Sep 30, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस अर्चना गौतम के साथ हाल ही में AICC के दफ्तर के बाहर कुछ महिलाओं ने बदतमीजी की। इन औरतों ने अर्चना गौतम के बाल खींचे और उनके साथ धक्का-मुक्की की। कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अर्चना गौतम अपने पिता के साथ 29 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंची थीं। एक्ट्रेस को दफ्तर में एंट्री नहीं दी गई, उल्टा उन्हें वहां पर बदसलूकी का सामना करना पड़ा। घटना का फुटेज इंटरनेट पर वायरल है।


अर्चना गौतम का आरोप है कि वह महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी अध्यक्ष खरगे और प्रियंका गांधी को बधाई देने पहुंची थीं जब उनके साथ मारपीट की गई। अर्चना ने इस मामले पर मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है, लेकिन वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो अपने आप में काफी कुछ साफ कर देते हैं। एक्ट्रेस ने इस घटना को लेकर कहा है कि वह शांत बैठने वाली नहीं हैं और इस मामले पर आगे लड़ेंगी। अर्चना ने कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है।


खबर है कि अर्चना गौतम इस पूरी घटना पर 30 सितंबर के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं और मेरठ में इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज करा सकती हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले मार्च के महीने में अर्चना के पिता ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए (संदीप सिंह) के खिलाफ मेरठ के परतापुर थाने में केस दर्ज करवाया था। अर्चना गौतम के पिता ने तब आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के निजी सचिव ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि वह उन्हें उठवा लेंगे। अर्चना के पिता ने आरोप लगाया था कि सचिव संदीप सिंह ने उनकी बेटी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बता दें कि अर्चना गौतम सुपरस्टार सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 16 का हिस्सा रही थीं। वह इस सीजन में काफी देर तक बनी रही थीं, हालांकि विनिंग ट्रॉफी नहीं जीत सकीं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html