राजस्थान के जालोर के कानीवाड़ा में हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर.....

राजस्थान के जालोर के कानीवाड़ा में हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर स्थित है | इस मंदिर में दूर दूर से लोग हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं | इस मंदिर के लिए कहा जाता है कि यहां 500 साल पहले हनुमान जी की मूर्ति खुद प्रकट हुए थी | जिसमें हनुमानजी पांव जोड़कर बैठे हैं , हनुमान जी की यह मूर्ति सूर्यमुखी है , गर्भगृह में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा पर लोग सिंदूर, तेल चढ़ाते हैं | कानीवाड़ा मंदिर संगमरमर के पत्थर से बना है लेकिन इस मंदिर में छत नहीं है | जब कभी भी इस मंदिर में छत डालने की कोशिश की जाती है तो वो टूट जाती है या आंधी तूफान में उड़ जाती है , इसीलिए जब नया मंदिर बना तो इसमें छत नहीं डाली गई | पहले ये मंदिर जंगल में था, बाद में इसे एक बड़े मंदिर का रुप दिया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments