google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'धरती के भगवान' का चमत्कार:-जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग....

Jul 27, 2023
2 min read











धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों ने एक बार फिर कमाल किया है।

दिल्ली के AIIMS के चिकित्सकों ने छाती और पेट के ऊपरी हिस्से से आपस में जुड़ी दो जुड़वां बहनों ऋिद्धि और सिद्धि को सकुशल अलग करने में सफलता हासिल की है | बालचिकित्सा सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मीनू बाजपेयी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के बरेली की दीपिका गुप्ता जब चार महीने की गर्भवती थीं, तभी उन्हें पता चल गया था कि उनके गर्भ में छाती और पेट से आपस में जुड़े जुड़वां बच्चे हैं, जिन्हें आठ जून को नौ घंटे तक चली सर्जरी के बाद एक दूसरे से अलग किया गया, दोनों बच्चियों का पहला जन्मदिन अस्पताल में ही मनाया गया |

इस सर्जरी के लिए डॉक्टरों को 11 माह इंतजार करना पड़ा। दोनों बच्चियों के लिवर, छाती की हड्डियां, फेफड़ों का डायफ्राम, दिल से जुड़ीं कुछ झिल्लियां आपस में जुड़ी थीं। जन्म के तुरंत बाद सर्जरी करना आसान नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को अपनी निगरानी में एम्स में ही रखा।

रोजाना स्क्रीनिंग करने के 11 माह बाद जब डॉक्टरों को लगा कि सर्जरी की जा सकती है तो 11 जून को 64 डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सर्जरी की।

बरेली के फरीदपुर के रहने वाले अंकुर गुप्ता एक साल पहले गर्भवती पत्नी दीपिका का उपचार करवाने स्थानीय अस्पताल गए थे। यहां अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला कि दीपिका के गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चे आपस में जुड़े हैं। इसके बाद वह उन्हें सात जुलाई 2022 को एम्स लेकर गए।

एम्स के स्त्री रोग विभाग ने मरीज को अपनी निगरानी में रखा। एम्स में ही दीपिका के प्रसव कराने की तैयारी की गई। प्रसव के बाद डॉ. मीनू वाजपेयी के नेतृत्व में बाल शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने बच्चियों की जांच की। जांच के बाद कुछ इंतजार करने का फैसला लिया। अब 11 माह बाद दोनों को सर्जरी से अलग किया गया। सर्जरी के करीब डेढ़ माह बाद बाद दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और इसी सप्ताह दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html