google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जैन समाज के चातुर्मास से पूर्व मंगल प्रवेश में सम्मिलित हुए अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत....

Jul 4, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-   

जैन समाज द्वारा 9 जुलाई से आरंभ हो रहे चातुर्मास से पूर्व साध्वी हंसकीर्ति जी के मंगल प्रवेश में छत्तीसगढ़ राज्य अल्संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सम्मिलित हुए

सदर बाजार जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा एम जी रोड स्थित दादाबाड़ी तक निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा द्वारा जय स्तंभ चौक में किया गया इस दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे नारियल और चावल से परम्परागत रूप से आयोग के अध्यक्ष छाबड़ा द्वारा जैन साधु संतों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया जैन समाज के साधु संत महेंद्र सागर जी और उपाध्याय जी की उपस्थिति में साध्वी हंसकीर्ति जी के साथ सैकड़ों की संख्या में जैन समाज लोग उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि जैन समाज में चातुर्मास एक पवित्र तप संयम और साधना के दिन होते है इस दौरान इन चार महीनों के पावन काल में संयम, आत्म चिंतन और साधना का समय होता है और चतुर्मास से पूर्व जैन साधु संतों साध्वियों का विहार होता है जिसमें साधु संत एक स्थान से दूसरे स्थान जाते है राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा विहार के दौरान साधु संतों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और एस पी को निर्देशित भी किया था छाबड़ा ने कहा कि साधु संतों को विहार के दौरान पर्याप्त उचित वातावरण मिले शासन स्तर पर सुविधा मुहैया कराई जाय यह हमारी संस्कृति और धार्मिक परम्पराओं का विषय है राज्यभार में चातुर्मास पूर्व ऐसी प्रशासनिक सजगता और समन्वय से धार्मिक आयोजन में सहजता सुनिश्चित होगी

जैन दादाबाड़ी की धर्मसभा में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का सम्मान शाल मोतियों की माला और श्रीफल देकर किया गया इस दौरान जैन समाज प्रकाशचंद सुराना संपत झाबक श्याम सुंदर मुथा, संतोष बैद सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित थे

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html