चाकू की नोक पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, जबरदस्ती घर में घुसे थे 8 लोग.........

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आई है । यहां एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल लड़की के साथ उसके घर पर तीन लोगों ने गैंग रेप किया। यह घटना रविवार को मीरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत नंदनवनम कॉलोनी में हुई।
जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आठ युवकों जबरदस्ती घर में घुस आये। पुलिस ने कहा कि पीड़िता को ऊपर ले जाने वाले चार आरोपियों में से तीन ने नशे की हालत में उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने कहा कि लड़की के मदद के लिए चिल्लाने के बाद वे भाग गए।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों में कुछ हिस्ट्रीशीटर भी थे। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POSCO) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सखी सेंटर भेजा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सात टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने मामले में संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments