अवैध शराब के साथ नाबालिग को पकड़ा, GRP की बड़ी कार्रवाई....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी प्रदेश में मादक पदार्थ की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक नाबालिग और गांजे के साथ एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक ट्राली बैग संदिग्ध हालत में पाया गया। पूछताछ करने पर 16 वर्षीय नाबालिग ने उसे अपना होना बताया। बैग की तलाशी के दौरान उसमें ब्रांडेड कंपनी की 18 बोतल शराब मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्त माल की कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है। फिलहाल, पुलिस नाबालिग से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
इधर, रेलवे स्टेशन के पुराने ब्रिज के नीचे एक युवक को संदिग्ध हालत में पुलिस ने पकड़ा। साथ ही उसके कब्जे से 14 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी ब्रिज के नीचे ट्रेन के इंतजार में बैठा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास आचार्य निवासी जोधपुर (राजस्थान) का होना बताया। जीआरपी पुलिस की मानें तो जब्त माल की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments