google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मंत्री के आपत्ति-जनक पोस्ट, भड़के उसी देश के पूर्व राष्ट्रपति...

Jan 7, 2024
2 min read


































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अपने ही देश के उन नेताओं को नसीहत दी जो पीएम मोदी की लक्षदीप यात्रा का मजाक उड़ा रहे थे. नशीद ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की. उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा “घटिया” थी. उन्होंने कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक “प्रमुख सहयोगी” है |


मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति नशीद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मालदीव सरकार की अधिकारी मरियम शिउना ने एक प्रमुख सहयोगी के नेता के प्रति कितनी घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है, वो नेता जो मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए अहमियत रखता है. मोहम्मद मुइज्जू सरकार को इन टिप्पणियों से खुद को दूर रखना चाहिए और भारत को स्पष्ट आश्वासन देना चाहिए कि उनके बयान सरकार की नीति को नहीं दर्शाते हैं.’ मालदीव में युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने एक्स पर लिखी अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए “विदूषक” और “कठपुतली” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था |


पोस्ट वायरल हुआ तो शिउना ने उसे डिलीट कर दिया. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर इस पोस्ट की जबरस्त प्रतिक्रिया दी गई थी. वह अपने कई सोशल मीडिया इंटरैक्शन में पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर चुकी हैं. शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी |


मालदीव नेशनल पार्टी ने भी अपनी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की है. एक पोस्ट कर मालदीव नेशनल पार्टी ने कहा, ‘एक सरकारी अधिकारी द्वारा एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ की गई नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की मालदीव नेशनल पार्टी निंदा करती है. यह अस्वीकार्य है. हम सरकार से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं |’


एक ट्वीट, जिसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी का कदम (लक्षद्वीप की यात्रा) मालदीव के लिए एक ‘बड़ा झटका’ है और इससे लक्षद्वीप में पर्यटन को ‘बढ़ावा मिलेगा’, को साझा करते हुए मालदीव केमंत्री जाहिद रमीज ने कहा, ‘यह कदम बहुत अच्छा है, हालांकि, हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है. वे हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ कैसे हो सकते हैं? कमरों में स्थायी गंध सबसे बड़ी समस्या है.’ इन बयानों के बाद मालदीव के अधिकारियों की तीखी आलोचना की, कई लोगों ने “मालदीव का बहिष्कार” करने का आह्वान तक कर दिया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html