कांग्रेस की बैठक के बाद मंत्री का बड़ा बयान आया.....

कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं की मीटिंग ली | बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने टिकट वितरण को लेकर साफ कह दिया है कि 31 तारीख तक सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सुझाव आने के बाद घोषणा पत्र समिति की बैठक होगी, इसके बाद ही कुछ फैसला हो सकता है |
पहली बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा कि आज की बैठक बेहद गोपनीय है, बैठक के बारे में बाहर चर्चा नहीं की जा सकती | मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की जो प्रक्रिया है, उसके हिसाब से घोषणा होगी, 31 तारीख तक सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सुझाव आने के बाद घोषणा पत्र समिति की बैठक होगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments