सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
सूरजपुर - ग्रमीण विकास और जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत गोरखनाथपुर और कमलापुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर सीधे ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के सीधे अंतिम छोर पर बैठे पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए।

मुनगा रोपण से पोषण का संदेश और नशामुक्ति की शपथ -
दौरे के दौरान जनसंवाद के साथ-साथ जागरूकता के कई अनूठे कार्यक्रम भी देखने को मिले। मंत्री ने ग्राम पंचायत में मुनगा का पौधा रोपकर ग्रामीणों को संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने 'हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा' का संदेश देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थ बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य सुधार में बेहद मददगार साबित होते हैं।

इसके साथ ही, कुमदा बस्ती में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और स्थानीय नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन पर ध्यान दें, क्योंकि नशा न केवल व्यक्तिगत सेहत को बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments