मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने दादा से लिया आशीर्वाद...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - साय सरकार ने महिला विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री बनाया है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कल ग्राम कटोरा पटना पहुंची थी. अपने दादा से आशीर्वाद लिया. उन्होंने बताया कि चुनावी भागदौड़ के बहुत दिनों बाद दादा से मेरे मायके #ग्राम_कटोरा_पटना में मुलाकात की, उन्हें जब पता चला कि उनकी पोती मंत्री बन गई है, तो उनके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान आ गई. उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनता की खूब सेवा करो। इस आवाज से मुझे जनसेवा के एक अलग सी ऊर्जा मिली |
लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा जिले के बीरपुर ग्राम से आती है. वह लंबे समय से क्षेत्र में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी. इससे पहले वह जिला पंचायत सदस्य रही है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार लक्ष्मी राजवाड़े को भटगांव विधानसभा से टिकट दिया था. जिसके बाद लक्ष्मी जीती और विधायक बनी है. लक्ष्मी राजवाड़े को भाजपा सरकार में मंत्री बनने से सभी आरंभित हो गए है |
31 साल की लक्ष्मी राजवाड़े के अलावा भारतीय जनता पार्टी में रेणुका सिंह, गोमती साय जैसे बड़े महिला चेहरों की चर्चा हो रही थी. कहीं न कहीं लक्ष्मी राजवाड़े को छत्तीसगढ़ का मंत्री बनाने का फैसला प्रदेश में ओबीसी वर्ग को साधकर रखने का एक प्रयास है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments