google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंत्री और राऊ विधायक जीतू पटवारी का भाई साथियों सहित गिरफ्तार....

Nov 3, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इन्दौर /प्रदेश- की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाही अध्यक्ष तथा राऊ विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवा कैलाश पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जीतू पटवारी के भाई के साथ उसके तीन और साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है मामला 2017 में किसान आंदोलन के दौरान क़ातिलाना हमले की दो घटनाओं को अंजाम देने का है। जिस मामले में ये तभी से फरार चल रहे थे।


कार्रवाई राजेन्द्र नगर पुलिस ने की ही इन सभी आरोपियों की 2019 से स्थाई वारंट के मामले में तलाश चल रही थी। पुलिस के अनुसार कातिलाना हमले के दो अपराधों में पूर्व मंत्री और राउ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी सहित सचिन, जितेंद्र और अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। सभी ने 2017 में हुए किसान आंदोलन के समय दो क़ातिलाना हमले की वारदात को अंजाम दिया था।


तभी से वह फरार चल रहे थे। चुनाव के पूर्व वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है, इसी सिलसिले में इन्हें भी पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक राजेंद्र नगर में किसान आंदोलन के दौरान 2017 के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। दंडोतिया के अनुसार विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, दोस्त सचिन, अशोक और जितेंद्र गुरुवार दोपहर राजेंद्र नगर थाने में पेश हुए थे। इसके बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया। छह से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html