google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंत्री अकबर ने 23 ग्रामीणों को दिलाई पार्टी की सदस्यता,भूपेश सरकार की रीति-नीति से प्रभावित हुए.....

Aug 18, 2023
1 min read
























































कांग्रेसी सरकार की उपलब्धियों एवं क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कबीरधाम जिले के 23 ग्रामीणों ने कांग्रेस में प्रवेश किया | इस दौरान मंत्री अकबर ने उन्हें गमछा पहनाकर सम्मान किया | इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार मजदूर, किसान, नौजवान, छोटे दुकानदार एवं सभी वर्ग को लेकर चलने वाली सरकार है | आम जनता की तरह उन्हें भी राज्य सरकार की योजनाओं का व्यक्तिगत लाभ भी मिल रहा है | इससे वे बेहद खुश हैं |

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर निवास में आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम गण्डईकला निवासी सुरेन्द्र चंद्रवंशी, भागवत चंद्रवंशी, नारद चंद्रवंशी, विनोद कोल, खिलावन साहू, संतोष साहू, जलेश्वर चंद्रवंशी, धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, फुलकर साहू आदि पहुंचे और उन्होंने मंत्री के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर कांग्रेस में प्रवेश की | अपनी भावना भी व्यक्त की | मंत्री मोहम्मद अकबर ने इनके कांग्रेस प्रवेश के लिए सहमति प्रदान कर इनका तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया | इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के मीडिया प्रभारी गोरेलाल चंद्रवंशी उपस्थित थे |

इसी तरह विकासखंड बोड़ला के ग्राम झण्डी, बांधा, मंडलाकोन्हा के 14 नागरिकों ने मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया. कांग्रेस प्रवेश करने वाले के नाम इस प्रकार है – ग्राम झण्डी के धरमु साहू, रामावतार साहू, बिपत गोड़। ग्राम बांधा के गुहा राम गोड़, कुवांरू गोड़(पंच), संतु गोंड़, मनीराम गोड़, निर्भय गोड़, श्यामू गोड़, ननकू गोड़, सुखदेव गोड़, चैतू गोड़, चैनसिंग गोड़. ग्राम मंडलाकोन्हा के सालिक बैगा ने कांग्रेस प्रवेश किया | इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम पिछड़ा वर्ग महामंत्री किरोत साहू उपस्थित थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html