google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मिनी ट्रक ने महिला को मारी टक्कर...देखे विडियो...

Jan 28, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

हैदराबाद- तेलंगाना के हैदराबाद से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मिनी ट्रक ने सड़क किनारे चल रही महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना कुकटपल्ली के वसंत नगर की है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह एक महिला वसंत नगर में सड़क किनारे चल रही थी. उसी समय पीछे से तेज रफ्तार मिनी ट्रक भी आ रहा था. ट्रक का मोड़ काटते समय बैलेंस बिगड़ा और उसने सड़क किनारे चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. फिर आगे जाकर पलट गया.


इस सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उसका इलाज जारी है. वहीं, यह घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. पुलिस ने मिनी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है.

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मोड़ काटते ही मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया. गनीमत ये रही कि मिनी ट्रक महिला पर न गिरकर आगे जाकर पलटा. नहीं तो महिला की जान भी जा सकती थी. पुलिस ने कहा कि मिनी ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मिनी ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. महिला का फिलहाल इलाज चल रहा है. जैसे ही उनकी हालत में सुधार होगा तो उनका बयान दर्ज किया जाएगा.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html