दूध एचडीएफसी बैंक के सहयोग से शहर में मोबाईल मिल्क एटीएम का हुआ शुभारंभ....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आपने सुना है कि दूध देने वाला एटीएम भी हो सकता है? शहर में एक स्व सहायता महिला समूह द्वारा मोबाइल मिल्क एटीएम चालू किया है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को मानस भवन में एचडीएफसी बैंक द्वारा परिवर्तन कार्यक्रम के तहत किया गया। जिसका संचालन गुना महिला विकास प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा किया जाएगा।
एटीएम से दूध लेने के लिए बकायदा कार्ड बनाया जाएगा, जिसका हर महीने रीचार्ज कराना होगा। एचडीएफसी बैंक द्वारा गुरुवार को मानस भवन गुना में वार्षिक आम सभा के दौरान चलित मोबाइल दुग्ध एटीएम का उद्घाटन किया गया। जो शहर में जगह-जगह पहुंचकर लोगों को दूध पहुंचाएगा।उ एचडीएफसी बैंक की ओर से परियोजना का काम देख रहे गौरव तिवारी ने बताया कि इस परियोजना पर 2021 से काम चल रहा था। हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के दूध उत्पादक किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करना है। इसके लिए हमने शहर में मोबाईल मिल्क एटीएम का शुभारंभ किया है। इस एटीएम में 300 लीटर दूध की क्षमता रहेगी। सीजन के हिसाब से दूध की रेटों में फेरबदल होता रहेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments