google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कर्ज से होगी मेट्रो की राह आसान.....पढ़ें पूरी खबर

Aug 2, 2023
2 min read

























न्यू डेवलपमेंट बैंक से इंदौर मेट्रो को मिले 1600 करोड़ इंदौर मेट्रो रेलवे को न्यू डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये ऋण मिल गया है। अब इस राशि से मेट्रो के निर्माण की राह आसान होगी। इंदौर में मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से में न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) से ऋण लेने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। 10 जुलाई को एनडीबी के प्रतिनिधियों ने ऋण स्वीकृति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। एनडीबी से ऋण के रूप में 1600 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से इंदौर मेट्रो के लिए जैसे-जैसे जरूरत होगी, उपयोग किया जा सकेगा। इससे इंदौर मेट्रो के लिए कोच खरीदी की प्रक्रिया व एलिवेटेड हिस्से में निर्माण कार्य की राह आसान होगी।


उल्लेखनीय है कि इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के काम के लिए 3200 करोड़ रुपये की दरकार है। इसमें से एनडीबी द्वारा 1600 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हो जाने के बाद अब मेट्रो के भूमिगत भाग में एशियन डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये का ऋण मिलने का भी इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी तक इंदौर में मेट्रो निर्माण के लिए अभी तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 20-20 प्रतिशत राशि इक्विटी के रूप में मिली है। अभी तक इसी राशि को मेट्रो के निर्माण में खर्च किया जा रहा था।


75 कोचों की खरीदी पर खर्च होंगे 700 करोड़ रुपये

इंदौर मेट्रो को न्यू डेवलपमेंट बैंक से ऋण के रुप में स्वीकृत हुए 1600 करोड़ रुपये में से 550 करोड़ रुपये पावर सप्लाई, विद्युतीकरण, सब स्टेशन के निर्माण पर खर्च होंगे। वहीं ऋण की राशि में से 700 करोड़ रुपये से इंदौर में मेट्रो के लिए 75 कोच खरीदे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इंदौर में 25 सेट ट्रेनों का संचालन होगा। एक सेट में तीन कोच होंगे। ऋण राशि में से 350 करोड़ रुपये मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से के निर्माण व अन्य कार्यों पर खर्च होंगे। इंदौर में सिंतबर में होने होने वाले ट्रायल रन के लिए 3 कोच जल्द ही इंदौर पहुंचेंगे। ऐसे में इन तीन कोचों के लिए इंदौर मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि. कंपनी एनडीबी से मिले ऋण की राशि में से 27 करोड़ रुपये खर्च करेगा।


जनवरी 2024 तक एशियन डेवलपमेंट बैंक से राशि मिल पाएगी

इंदौर मेट्रो के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 1600 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में मिलने के बाद अब भूमिगत भाग के निर्माण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 1600 करोड़ रुपये का ऋण मिलना शेष है। पिछले दिनों एडीबी के अधिकारियों ने इंदौर में मेट्रो के भूमिगत भाग का सर्वे किया था। इस मार्ग पर अलायमेंट व अन्य कार्य होना शेष हैं। ऐसे में संभावना है कि जनवरी 2024 तक एशियन डेवलपमेंट बैंक के साथ ऋण स्वीकृति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो सकेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html