google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन जगहों पर मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश होने की आशंका...

Sep 28, 2023
1 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

देश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, कुछ हिस्सों में धूप लोगों को परेशान कर सकती है. अगर मॉनसून की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग की मानें तो 29 सितंबर से पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी होगा |


मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार में आज यानी 28 सितंबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी के साथ, ओडिशा में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. तमिलनाडु में भी भारी बारिश की गतिविधियां आज (गुरुवार) देखने को मिल सकती हैं. केरला और माहे में भी बारिश देखने को मिलेगी |


मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 28 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. 29 सितंबर को नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं |


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक बादलों का डेरा नजर आने लग सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html