मेटा ने फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटाई न्यूज, समाचार अधिनियम.....पढ़ें पूरी खबर

अब फैसबुक व इंस्टाग्राम पर समाचार पढ़ने को नहीं मिलेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि न्यूज पब्लिशर्स ने पैसे की मांग कर दी थी। इसलिए मेटा ने मंगलवार से यह कार्रवाई शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखने वाली न्यूज अब मेटा ने ब्लॉक करनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं कनाडा में लोग अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समाचार को नहीं पढ़ पाएंगे। दरअसल, मेटा ने यह फैसला उस कानून के विरोध पर लिया जिसमें कहा गया- सोशल मीडिया कंपनियों को अब समाचार के बदले न्यूज पब्लिशर्स को भी पैसे देने होंगे।
ऐसे में मेटा ने अब अपने दोनों प्लेटफार्म से न्यूज हटाना शुरू कर दिया है। मेटा ने एक बयान जारी कर कहा कि समाचार प्रकाशकों द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किए समाचार लिंक को ब्लॉक कर दिया गया है और वे किसी भी यूजर्स को नहीं दिखेंगे। इसके अलावा मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूज शेयरिंग को भी बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के बाद अब कनाडा में ऑनलाइन समाचार अधिनियम पेश किया गया है। दरअसल, कनाडा के कई मीडिया हाउस पिछले कुछ साल में बंद हो गए हैं जिससे लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है। नए कानून के मुताबिक सोशल मीडिया कंपनियों को मीडिया हाउस के साथ साझेदारी करनी होगी और खबरों के बदले न्यूज पब्लिशर्स को पैसे देने होंगे।
एक अनुमान के मुताबिक, नए कानून के तहत कनाडाई अखबारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्रति वर्ष लगभग 330 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,719 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में मेटा का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर खबरों को शेयर करने से मीडिया हाउस को फायदा होता है। उन्हें नए-नए पाठक मिलते हैं और उनकी खबरों की पहुंच ग्लोबली होती है। ऐसे में अतिरिक्त पैसे देने का कोई मतलब नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments