google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

200 से अधिक पेज का पूरा जीके बुक पेज टू पेज याद....

Nov 24, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • डॉ अवधेश पटेल द्वारा प्रशिक्षित मेगा मेमोरी के छात्र शिवम ने किया कमाल

  • पाथ आईएएस एकेडमी में 3 दिन निःशुल्क मेगा मेमोरी सेमिनार का आयोजन

पिछले 19 वर्षों से रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित मध्य भारत की प्रमुख संस्था मेगा मेमोरी मिरेकल जो याददाश्त कैसे बढ़ाएं? परीक्षा की तैयारी कैसे करें? भूलना भूल जाओगे? सेल्फ मैनेजमेंट एंड लीडरशिप, माइंड पावर का प्रशिक्षण प्रदान करती है। जो कि पिछले 19 सालों में भारत के 15 से अधिक राज्यों में 500 से अधिक संस्थाओं में निःशुल्क सेमिनार का आयोजन कर चुकी है। जिसका लाभ लाखों विद्यार्थियों ने उठाया है। मेगा मेमोरी के संस्थापक डॉ अवधेश पटेल मूलतः बेमेतरा छ.ग.से हैं और समाधान महाविद्यालय का संचालन करते हैं। इनके द्वारा प्रशिक्षित हिंदी माध्यम का सामान्य स्कूली छात्र शिवम साहू ने अंग्रेजी के जनरल नॉलेज के 200 से अधिक पेज की पूरी पुस्तक को पेज टू पेज याद कर लिया है।

आज विभिन्न पत्रकारों द्वारा इनके याददाश्त का परीक्षण किया गया जिसमें छात्र शिवम को पेज नंबर बताया गया और कोई भी पेज नंबर बताते ही वह कुछ सेकंड में उस पेज का हेडिंग और पेज में लिखे सभी विषय वस्तु को अच्छी तरह बता पाए। शिवम एक सामान्य विद्यार्थी है, जिसे मेगा मेमोरी के संस्थापक डॉ अवधेश पटेल ने कुछ घंटे प्रशिक्षण दिया और अब शिवम आसानी से विषय वस्तु याद कर लेते हैं।

डॉ अवधेश पटेल के कई छात्रों को भारत के संविधान की पूरी धारा याद है। इनके 11 विद्यार्थी छ ग शासन में डिप्टी कलेक्टर हैं। सैकड़ों विद्यार्थी मात्र 2 मिनट में केमिस्ट्री के पूरा पीरियोडिक टेबल बिना देखे बोल लेते हैं। हाल ही में बंगलोर में आयोजित 14वें इंडियन नेशनल मेमोरी चैंपियनशिप में अवधेश पटेल द्वारा प्रशिक्षित 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ जिसमें 4 विद्यार्थियों ने विभिन्न कैटेगरी में 10 गोल्ड मेडल प्राप्त किए।

छत्तीसगढ़ राज्य से पहली बार इतने विद्यार्थी सम्मिलित हुए और 10 मेडल और अवार्ड लेकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किए। छ ग के शिक्षा मंत्री ने इनको शुभकामनाएं और बधाई दिए। सभी विद्यार्थियों ने इसका श्रेय मेमोरी ट्रेनर अवधेश पटेल को दिए। आयोजन के इसी क्रम में आज रायपुर दिशा कॉलेज में निःशुल्क याददाश्त कैसे बढ़ाएं विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। कल आदर्श स्कूल टाटीबंद और छत्रपति शिवाजी स्कूल में आयोजित होगा।

इसी क्रम में रायपुर नगरवासियों के लिए निःशुल्क मेगा मेमोरी सेमिनार भूलना भूल जाओगे का आयोजन रायपुर के सिविल लाइन में स्थित पाथ आईएएस एकेडमी में 26 नवंबर, रविवार शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक, 27 नवंबर को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक और 28 नवंबर मंगलवार को 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होगा। यह आयोजन सभी नगरवासियों के लिए निःशुल्क है, जिसमें कोई भी सम्मिलित हो सकता है।

यह सेमीनार स्कूल, कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षा के स्टूडेंट्स, टीचर्स, पैरेंट्स, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल सभी के लिए अत्यंत उपयोगी है। अवधेश पटेल ने बताया कि उनके कार्यशाला पश्चात विद्यार्थी याद करने में आधे से अधिक समय बचा लेते हैं, रटकर याद करना छोड़ देते हैं। पढ़ने और याद करने की गति इस मेगा मेमोरी मैथड से बढ़ जाती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html