छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के सदस्य महादेव घाट पर किया श्रम दान....
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, नवम्बर 16, 2023 :- छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के सदस्यों एवं रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक गुरुवार सुबह को खारुन नदी एवं महादेव घाट की सफाई की। समिति के सदस्य आज सुबह ६ बजे महादेव घाट पहुंचे और अपना श्रम दान कर खारुन नदी के किनारे घाट की सफाई की। बड़ी मात्रा कचड़े खारुन नदी से कचड़े निकाले और घाट की सफाई की।

समिति के सदस्य सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, परमानन्द सिंह, रामविलास सिंह, जयंत सिंह, बृजेश सिंह, अमरजीत सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, सरोज सिंह, अजय शर्मा, संजय सिंह, वेद नारायण, मदन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, संजीव सिंह, राकेश सिंह, एवं अन्य सदस्यों ने अपना श्रम दान दिया और घाट की सफाई की।
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा की तैयारी महादेव घाट पर जोरों से चल रही है। महादेव घाट को छठ व्रतियों के लिए पूरी तरह से सजाया जा रहा है। समिति के सदस्य महादेव घाट की सफाई कर रहे हैं। राजेश कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों से अपील किया है कि महादेव घाट सहित शहर के सभी तालाबों कि सफाई में अपना सहयोग एवं श्रम दान करें ।
राजेश कुमार सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने बताया है कि चार दिवसीय छठ महापर्व नवम्बर 17 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष नवम्बर 17 से नवम्बर 20 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा । छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष नवम्बर17 से प्रारम्भ होगी और नवम्बर 20 को समाप्त होगी। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 नवम्बर को संध्या में महादेव घाट पर आयोजित किया जायेगा ।
समिति के द्वारा महादेव घाट पर संध्या महाआरती नवम्बर 19 को आयोजित की जाएगी । 19 नवम्बर को रात्रि में भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उषा अर्घ्य के बाद, समिति के द्वारा महा भंडारे का आयोजन महादेव घाट पार्ट 20 नवम्बर को सुबह में किया जायेगा ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments