रायपुर में 'एक मांग, एक मंच' अभियान की बैठक, रोके गए डीए-डीआर पर चर्चा....
Updated: Feb 16

पत्रकार यूनुस कुरैशी की क़लम से:-
रायपुर, 14 फरवरी 2026: 'एक मांग, एक मंच' अभियान के तहत आज रायपुर के स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यालय भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करणसिंह अटेरिया की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों के प्रांताध्यक्षों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक में 2017 से अब तक रोके गए डीए (महंगाई भत्ता) एवं डीआर (महंगाई राहत) को बहाल करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने और शासन से मांग करने की समीक्षा की गई। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को 2009 से 2019 तक के रोके गए डीए-डीआर भुगतान का निर्देश देने वाले निर्णय का उल्लेख किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार को अंतिम अल्टीमेटम देने और भुगतान न होने पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर करने पर सहमति बनी।
इसके अलावा, होली के पश्चात रायपुर में एक और आवश्यक बैठक आयोजित करने पर निर्णय लिया गया। तिथि निर्धारित कर बाद में सूचना दी जाएगी।
बैठक में प्रमुख उपस्थित सदस्य:
जितेन्द्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ,
मैडम गंगा पासी प्रवक्ता छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ
पूर्णानंद चुरेंद्र लिपिक वर्गीय प्रकोष्ठ
केशरी प्रसाद कुशवाहा जिला अध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ
शरद दुबे, प्रदेश अध्यक्ष, स्वायत्त शासी कर्मचारी महासंघ
छन्नू लाल देवांगन, प्रदेश अध्यक्ष, आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ
ओ.पी. शर्मा, संरक्षक-सलाहकार, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
हरिराम सेन, पूर्व प्रांताध्यक्ष, आदिम जाति कल्याण विभाग
डॉ. डी.पी. मनहर, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ
एम.एल. खाड़े, प्रांतीय संयोजक, पेंशनधारी कल्याण संघ
वाय.ए. कुरैशी, अध्यक्ष (जिला रायपुर), पेंशनधारी कल्याण संघ
एम.के. रामटेके, प्रांतीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ
यह अभियान छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments