भाजपा की न्यू जॉइनिंग टोली की हुई बैठक.........पढ़ें पूरी खबर

भाजपा में एंट्री से पहले नेताओं की होगी स्क्रीनिंग -
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने न्यू जॉइनिंग टोली का गठन किया है। भाजपा में एंट्री से पहले नेताओं की स्क्रीनिंग होगी। इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यलाय में न्यू जॉइनिंग टोली की बैठक हुई। मीटिंग के बाद समिति प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कई लोग भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। वहीं मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भाजपा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
न्यू जॉइनिंग टोली की पहली बैठक भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सदस्यता को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा सदस्यता देने से पहले कुंडली खंगालेगी। नए लोगों को सदस्यता देने से पहले उसकी कुंडली खंगाली जाएगी। कुंडली देखने के बाद ही विक्षपी नेताओं को भाजपा में सदस्यता मिलेगी। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments