google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

24 जिलों में उप राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाएगा चिकित्सा विभाग...

Dec 2, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उदयपुर- चिकित्सा विभाग 10 दिसंबर से प्रदेश के 24 जिलों में उप राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाएगा। इसके तहत तय उम्र के बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्टेट टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें उदयपुर सहित अन्य जिलों में टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने पर चर्चा हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शुभ्रा सिंह ने कहा कि प्रदेश में नियमित टीकाकरण का लक्ष्य राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है, लेकिन इस बार लक्ष्य को शत-प्रतिशत टीकाकरण की ओर ले जाना है। ऐसी जगह जहां निर्धारित लक्ष्य से कम टीकाकरण होगा, वहां ऐसे मामलों में सीएमएचओ के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।


एसीएस ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के होलिस्टिक रिकॉर्ड में टीकाकरण सहित अन्य शारीरिक जानकारियां शामिल करने की कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल व विद्यार्थियों के लिए बनाए जाने वाले होलिस्टिक डेटाबेस को चिकित्सा विभाग के पीसीटीएस सॉफ्टवेयर से जोड़कर जॉइंट एक्सेस सुविधा शुरू की जाएगी।


इस समेकित सिस्टम से सभी विद्यार्थियों के टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य पैरामीटर की जानकारी मिलना सुलभ हो जाएगा। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग दोनों को मिल सकेगी। 10 एवं 16 वर्ष की उम्र में जरूरी टीके लगाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html