google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एमबीबीएस छात्राओं को ट्राले ने मारी टक्कर, 1 की मौत 2 गंभीर....

Nov 30, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया, जब गांधीनगर इलाके में सड़क किनारे खड़ी तीन एमबीबीएस की छात्राओं को ट्राला ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।


घायल छात्राओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांधी मेडिकल कॉलेज की तीन छात्राएं - गुंजन, निशिता और छवि बुधवार की रात को लगभग साढ़े 11 बजे एक ढाबा के करीब सड़क किनारे अपने दुपहिया वाहन के साथ खड़ी थी, तभी एक ट्राला ने इन तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुंजन की तो मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो अन्य छात्राएं घायल हो गई, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

इन तीनों छात्राओं का चयन 2021 की नीट परीक्षा के जरिए हुआ था। गुंजन मूल रूप से बैतूल की निवासी थी। बताया गया है कि निशिता जबलपुर के आधारताल इलाके की रहने वाली है जबकि छवि राजस्थान की निवासी है। छवि अपने छात्रावास से एक पार्टी में शामिल होने का कहकर निकली थी और उसके बाद यह हादसा हो गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html