google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महापौर मीनल चौबे ने महामाया मंदिर पहुंच मार्ग का किया औचक निरीक्षण, नवरात्रि में सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश....

Oct 12
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर: राजधानी रायपुर के प्राचीन और सुप्रसिद्ध महामाया मंदिर पहुंच मार्ग पर नवरात्रि पर्व के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महापौर मीनल चौबे ने मंदिर के आसपास और पहुंच मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के सभी नौ दिनों तक लगातार मॉनिटरिंग के साथ उच्च स्तर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

सड़क पर बाजार लगाने पर सख्त चेतावनी -

निरीक्षण के दौरान शीतला मंदिर से महामाया मंदिर तक सड़क पर लगने वाले बाजारों की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। महापौर ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे सड़क पर निर्धारित सफेद मार्किंग के भीतर ही अपना सामान रखकर व्यवसाय करें। यदि मार्किंग के बाहर सामान रखकर कारोबार किया गया और नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात बाधित हुआ, तो 'टीम प्रहरी' द्वारा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुगम बना रहे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी -

इस औचक निरीक्षण के दौरान जोन-6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद जयश्री नायक, जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक, जोन-6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन, आत्मानंद साहू, उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर, अंकुर अग्रवाल समेत 'टीम प्रहरी' के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


माता महामाया और शीतला के दरबार में टेका माथा -

नवरात्रि के दूसरे दिन महामाया और शीतला मंदिर पहुंचकर विधिवत माता के दर्शन किए गए। इस दौरान आदिशक्ति देवी से सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना करते हुए प्रार्थना की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html