google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में मेयर इन काउंसिल की बैठक.....

Oct 8, 2023
2 min read



































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, सतनाम सिंह पनाग, रितेश त्रिपाठी, अजीत कुकरेजा, समीर अख्तर, सहदेव व्यवहार, सुन्दरलाल जोगी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चन्नावार, आकाश तिवारी, द्रोपती हेमन्त पटेल, अपर आयुक्त सर्वश्री अभिषेक अग्रवाल, शैलेन्द्र पाटले, पंकज शर्मा, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरगणों, अधीक्षण अभियन्ताओं, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में हुई. एमआईसी की बैठक में आज कुल 21 एजेंड़ों पर चर्चा की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिये गये.महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में एमआईसी द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में नियमानुसार की गयी अनुशंसा के अनुसार कार्यपालन अभियन्ता विजय सिंह ठाकुर को अधीक्षण अभियन्ता पद पर, सहायक अभियन्ता शिबोलाल पटेल, वरीयता क्रम के अनुसार सहायक अभियन्ता पी. राजेश नायडू, लोकेश चंद्रवंशी, राकेश अवधिया, कृष्ण कुमार शर्मा, राजेश राठौर, निशिकांत वर्मा, अंशुल शर्मा, आभाष मिश्रा, पद्माकर श्रीवास, लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार शुक्ला, संजय कुमार वर्मा, दिनेश कुमार सिन्हा, सुशील कुमार मोडेस्टस, गजराम कवर, द्रोणी कुमार पैकरा, शेखर सिंह,कमलेश कुमार वर्मा, शरदचंद्र ध्रुव, प्रदीप यादव, को कार्यपालन अभियन्ता पद, उपअभियन्ता योगेश कुमार कडु, शरद कुमार देशमुख, दीपक कुमार देवांगन, नागेश्वर राव, कमलेश कुमार मिथलेश, गोविन्द साहब बंजारे, आशुतोष सिंह, गुलाबचंद कर्ष, फत्तेलाल साहू, सुशील कुमार अहीर, अनुराग पाटकर, सैयद जोहेब, अंशुल शर्मा, योगेश यदु, मयंक राठौड़, नीतीश कुमार झा, रोशन देव रात्रे, नरेश कुमार साहू, पुकेश कुमार साहू, शत्रुघनलाल देशलहरे, युवराज सिंह सिदार को सहायक अभियन्ता पद पर विभागीय पदोन्नति देने की सर्वसम्मति से आवश्यक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गयी है |

एमआईसी ने लालबहादुर शास्त्री वार्ड के राजातालाब स्थित अरमान नाला का कवर्ड एवं नाला निर्माण कार्य हेतु जलभराव की समस्या दूर करने 290.36 लाख रूपये की लागत से राज्य शासन की स्वीकृति पर निविदा बुलाये जाने की स्वीकृति दी है. महात्मा गाँधी वार्ड में गंगानगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णोद्धार कार्य करने निविदा दर 1 करोड़ 87लाख 21 हजार 146 रूपये की निविदा समिति द्वारा की गयी अनुशंसा को स्वीकृति दी गयी है | एमआईसी ने टिकरापारा स्वीपर कॉलोनी की रिक्त भूमि 5.8 एकड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस योजना के तहत 435 आवासों का तीन मंजिला निर्माण करने राज्य शासन को स्वीकृति हेतु डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव भेजे जाने की स्वीकृति दी है. निर्माण के बाद सिमरन सिटी मठपुरैना में व्यवस्थापित 216 परिवारों और वालफोर्ट सिटी भाठागांव के पीछे व्यवस्थापित 214 परिवारों को टीकरापारा स्वीपर कॉलोनी में पुनः व्यवस्थापित किया जायेगा | एमआईसी ने निराश्रित पेंशन योजना के तहत 295 एवं परिवार सहायता योजना के तहत 61 नए प्रकरणों को स्वीकृति दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर विकास कार्य करवाने की जा रही निविदा प्रक्रिया का अवलोकन कर शीघ्र जनहित में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैँ. इसके साथ ही नगर विकास के कई प्रकरणों पर चर्चा कर उन्हें महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में जनहित में स्वीकृति दी गयी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html