मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग वाली जगह के नाम पर जताई आपत्ति....

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जहां चंद्रयान -3 ने अपना पहला कदम रखा उस स्थान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिव शक्ति का नाम दिया है, पीएम मोदी अपने विदेश दौरे से लौटते ही आज सुबह सीधा इसरो संस्थान पहुंचे और देश के वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह पर चंद्रयान 3 के लैंडर ने सबसे पहले अपना कदम रखा उस जगह को आज से शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा. जिस पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने उस जगह को शिव शक्ति नाम दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है |
मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा "हमारे मुल्क के वैज्ञानिकों और इंडियन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने जो कामयाबी हासिल की है | यह कामयाबी मुल्क की कामयाबी है \ इसको इस तरह से कहना सही नहीं है. इसका नाम हिंदुस्तान होना चाहिए" मौलाना नकवी ने इस दौरान मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बच्चे की पिटाई की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि "हमारे मुल्क के साइंटिस्ट ने जो कामयाबी हासिल की है ये कामयाबी मुल्क की कामयाबी है | परसों जो घटना घटी है मुजफ्फरनगर के गांव में वो इसी तरह की मानसिकता का नतीजा है | जहां विक्रम लैंडर लैंड किया था, उसका नाम भारत रखना चाहिये था. हिंदुस्तान रखते, इंडिया रखते ये मुनासिब होता |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments