google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

80 स्टूडेंट्स के आरोप पर मैथ्स वाली मैम सस्पेंड, FIR दर्ज....जाने पुरा मामला

Oct 15, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

  • अभिभावकों का आरोप है कि प्रिंसिपल से शिकायत करने से नाराज टीचर ने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों की बेरहमी से पिटाई कर दी…

महाराष्ट्र- डोंबिवली स्थित एस.एच. जोंधले विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणित पढ़ाने वाली टीचर की जब स्टूडेंट्स ने शिकायत की, तो गुस्साई टीचर ने उन बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी | मामला सामने आने पर अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया और टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की | स्कूल के 80 विद्यार्थियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है |


स्कूल प्रशासन की ओर से टीचर नीलम भारमल के खिलाफ मामला दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हंगामा थमा | बताया जा रहा है कि टीचर ने गणित विषय में कमजोर पांचवीं और छठी कक्षा के विद्यार्थियों की बेरहमी से पिटाई की, कई बच्चों की गर्दन और हाथों पर चोट आई है | कुछ बच्चों को लोहे की रॉड से पीटा गया | जब घायल बच्चे अपने-अपने घर पहुंचे, तो अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा |


शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावकों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया | अभिभावकों के गुस्से को देखते हुए प्रिंसिपल ने संबंधित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है | अभिभावकों ने टीचर के खिलाफ विष्णु नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई |शिक्षिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और बाल अधिनियम की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया है |


बता दें कि टीचर नीलम भारमल ने कुछ दिन पहले ही इस स्कूल को जॉइन किया था | उन्हें पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाना था | अभिभावकों ने प्रिंसिपल से शिकायत की थी कि संबंधित शिक्षक ठीक से नहीं पढ़ा पा रही है और बच्चों को डांटती-फटकारती है | कई बच्चों के अभिभावकों ने पिटाई का भी आरोप लगाया | अभिभावकों की शिकायत के तहत प्रिंसिपल ने टीचर को चेतावनी दी थी | अभिभावकों का आरोप है कि प्रिंसिपल से शिकायत करने से नाराज टीचर ने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों की बेरहमी से पिटाई कर दी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html