मस्तूरी: 5 ग्राम पंचायतों को मिली 54 लाख के सामुदायिक भवनों की सौगात...
विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मस्तूरी क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में 54 लाख की लागत से सामुदायिक भवन स्वीकृत |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मस्तूरी :- विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी में ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। विधायक *दिलीप लहरिया* के प्रयासों से मस्तूरी विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के लिए कुल ₹53 लाख 64 हजार 489.75 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत कार्यों का विवरण इस प्रकार है—
1. ग्राम पंचायत जैतपुरी — सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹9,69,817.36
2. ग्राम पंचायत पोड़ी — साहु मोहल्ला के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹9,69,817.36
3. ग्राम पंचायत एरमसाही — सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹14,85,220.31
4. ग्राम पंचायत मचहा — शाकम्भरी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹9,69,817.36
5. ग्राम पंचायत पाराघाट — बाजार पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य — ₹9,69,817.36
इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments