मास्टरमाइंड परिवार सहित फरार, ट्रेडर्स कर्मचारी की हत्या का मामला.....
- ANIS LALA DANI

- Nov 29, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजनांदगांव ट्रेडर्स कर्मचारी सुरेश जोशी के हत्या के मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा की तलाश तेज हो गई है। प्रकाश गोलछा की पतासाजी के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीम बनाई है। जो संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। हालांकि अब तक प्रकाश गोलछा का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
शहर के एक व्यापारी को ब्लैकमेल करने के लिए प्रकाश गोलछा ने अपने कर्मचारियों के माध्यम से सुरेश जोशी की हत्या कराई है। जिसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया था। लेकिन पुलिस की जांच में सबकुछ स्पष्ट हो गया। इसके बाद हत्या के मास्टर माइंड की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल की टीम भी इसमें लगी हुई है। प्रकाश गोलछा के मोबाइल लोकेशन को भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उसका फोन बंद है। वहीं आरोपी प्रकाश अपने परिवार सहित फरार है। इसके चलते पुलिस सभी संभावित ठिकानों को खंगाला रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी प्रकाश गोलछा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




.jpg)







