बच्चों के लिए भेजी किताबें मास्टर जी ने कबाड़ में बेचीं.....

यूपी के मिर्जापुर जिले के एक गांव में सरकारी स्कूल के टीचर ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की किताबें कबाड़ी को बेच दीं, ग्रामीणों ने जब कबाड़ी को ठेले पर रंग-बिरंगी, नई किताबें देखी तो हैरान रह गए, उन्होंने कबाड़ी वाले को रोका और किताबें चेक की | किताबों पर 'सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़ें सब बढ़ें' , मुफ्त वितरण हेतु शैक्षणिक वर्ष 2023-23 देखकर गांववालों का गुस्सा भड़क गया, उन्होंने जब कबाड़ी वाले से पूछताछ की तो पता चला कि खुद मास्टरजी ने ही ये सभी किताबें उसे बेची हैं |
ग्रामीणों का आरोप है कि यह किताबें मिर्ज़ापुर के सदर तहसील के प्राथमिक विद्यालय बजटा में बच्चों को पढ़ने के लिए आई थीं, मगर स्कूल के लोगों ने इन किताबों को कबाड़ी को बेच कर पैसा ले लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments