google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रक्तदान महादान: सांकरा में 3 अक्टूबर को लगेगा विशाल शिविर....

57 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-


















सांकरा (महासमुंद): "न जाति पूछे, न धर्म पूछे, रक्तदान बस जीवन की आस पूछे"

इसी मानवतावादी संदेश के साथ आशीर्वाद सेवा समिति (सांकरा जोंक) द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


शिविर की तिथि एवं स्थान:

  • दिनांक: 03 अक्टूबर 2026 (दिन: शनिवार)

  • समय: प्रातः 09:00 बजे से

  • स्थान: कृषि उपज मंडी प्रांगण, सांकरा

  • विशेष सहयोग: थाना सांकरा


"एक यूनिट रक्त ला सकता है कई जिंदगियों में मुस्कान"

आशीर्वाद सेवा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि "रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवनदान है। आपका दिया गया रक्त किसी अनजान परिवार में खुशियों की नई सुबह ला सकता है। समिति का संकल्प है कि जहाँ भी जीवन रक्षा के लिए रक्त की आवश्यकता होगी, वहाँ हमारी सेवा सबसे पहले पहुँचेगी।" समिति के उपाध्यक्ष राजेश साव ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा— "रक्त की एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है, हृदय रोगों का खतरा कम होता है, शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और समाज में जागरूकता बढ़ती है।"

प्रत्येक रक्तदाता को मिलेगा सम्मान और विशेष उपहार

मानवता के इस कार्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए समिति ने एक अनूठी पहल की है। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को उपहार स्वरूप स्मार्ट वॉच एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा।


क्षेत्रवासियों से महादान में शामिल होने की अपील

आशीर्वाद सेवा समिति ने अपील करते हुए कहा— "आइए, रक्तदान करें और किसी के जीवन की डोर को मजबूत बनाएं। आपके एक कदम से किसी की जिंदगी बच सकती है।" आयोजक समिति ने क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जनपद अध्यक्ष, समस्त जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवा साथियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस 'रक्तदान महादान' को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html