google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार...

Dec 4, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अयोध्या- अयोध्या में बन रहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है। इसके प्रथम चरण कानिर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इस एयरपोर्ट के टर्मिनल का डिजाइन राम मंदिर जैसा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से पहले इसकी सेवाएं शुरु कर दी जाएगी। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हवाई अड्डे का निरीक्षण किया।


कल सीएम योगी व केंद्रीय मंत्रियों ने हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े प्रस्तुतिकरण को देखा और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। अयोध्या में पहले मात्र 178 एकड़ में छोटी सी हवाई पट्टी थी जिसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में तैयार किया गया है। 821 एकड़ भूमि राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा नये हवाई अड्डे का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप नये भारत की नयी अयोध्या बन रही है। अयोध्या के विकास कार्यां एवं समीक्षा के लिए वह समय-समय पर अयोध्या आते रहते हैं। देश और दुनिया के साथ अयोध्या की कैसी कनेक्टिविटी होनी है इसके लिए वह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री व केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री के साथ अयोध्या हवाई अड्डे का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं।


उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री के निर्देशन में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रही है। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर के लोकार्पण के पूर्व अयोध्या को वायु सेवा से जोड़ने के जिस लक्ष्य को लेकर वह चले हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html