शहीद आशीष धौंचक भारत मां के वीर सपूत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार-अमर रहें...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में विलीन हो गए। एक दिन पहले उनका पार्थिव शरीर हरियाणा के पानीपत लाया गया था। अपने वीर शहीद को विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोग लगातार 'शहीद आशीष धौंचक अमर रहें', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, आशीष तेरा नाम रहेगा' के नारे लगाते रहे।
आशीष धौंचक अक्टूबर में पानीपत स्थित अपने नए घर में रहने के लिए जाने वाले थे। उनका परिवार किराए के मकान में रह रहा था। मेजर ढोचक के पार्थिव शरीर को सेना के एक वाहन में पानीपत स्थित उनके घर लाया गया। शहीद जवान ढोचक को अंतिम विदाई देने के लिए उनके आवास पर शुक्रवार को भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। शहीद मेजर ढोचक का पार्थिव शरीर पानीपत स्थित उनके घर पहुंचते ही वहां माहौल और गमगीन हो गया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments