google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डॉक्टर बताकर वकील युवती से शादी, निकला डिलीवरी ब्वॉय...

Dec 1, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली - डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले युवक ने पेशे से वकील युवती की आंखों में धूल झोंककर उससे शादी कर ली। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताया था। धोखा देने के लिए उसने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना फोटो डॉक्टर की यूनिफार्म में ही डाल रखा था। इसमें उसके गले में स्टेथोस्कोप भी था। इसे देखकर ही वह धोखा खा गईं। परिजनों ने शादी पर 15 लाख रुपये खर्च कर दिए। शादी के बाद पता चला कि वह बहुत कम पढ़ा-लिखा है और जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है।


युवती ने वन स्टॉप सेंटर में शिकायत करके बताया कि उसकी हकीकत सामने आने के बाद भी दिल पर पत्थर रखकर धोखे को भी अपनी किस्मत का लिखा मानकर इसे बर्दाश्त करने का प्रयास किया। लेकिन, जब उसकी पोल खुल गई तो उसने अपना असली रंग भी दिखा दिया। युवती का आरोप है कि वह जरा-जरा सी बात पर उसे पीटने लगा। दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ।


पानी जब सिर से ऊपर जाने लगा तो उसे वन स्टॉप सेंटर में आकर शिकायत करनी पड़ी। काउंसलर अंजना चौहान ने बताया कि युवती की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दो साल तक लगातार उसकी पिटाई और झगड़े झेलती रही। चार काउंसिलिंग के बाद भी जब समझौते की गुंजाइश नहीं दिखी तब विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html