google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हाईटेंशन टावर पर चढ़कर शादीशुदा प्रेमिका ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा...

Aug 4, 2023
2 min read


























प्यार अंधा होता है ऐसा ही मामला आज जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोडगार गांव में देखने को मिला। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। वही उसे मनाने और उतारने के लिए उसका साथी युवक भी टावर में चढ गया। टावर पर ही लगभग आधे घंटे की आपसी बातचीत के बाद युवती युवक के साथ टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। मामला प्रेम प्रसंग का है, पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की है।


मिली जानकारी अनुसार अनीता भैना गौरेला के के नेवरी नवापारा की बताई जा रही है। अनीता शादीशुदा थी। उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। लेकिन वह अपने पति से काफी साल पहले से ही अलग रह रही थी। पति से अलग होने के बाद मुकेश के साथ उसका अफेयर चल रहा था। वह 2 दिन पहले पेंड्रा के कोडगार गांव में युवक मुकेश भैना के घर पहुंची थी। युवती 2 दिनो तक मुकेश के साथ ही रही थी। गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर दोनों में मामूली विवाद हुआ, इसके बाद महिला दूर खेत में हाईटेंशन के टावर में चढ गई। हाईटेंशन टावर पर महिला को चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

इसी बीच मुकेश भी टावर पर चढ़ गया और उसे नीचे उतारने की कोशिश में लगातार बात करता रहा, काफी देर बातचीत के बाद दोनों टावर से नीचे आए। ग्रामीणों की सूचना पर पेंड्रा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को पूछताछ के लिए पेंड्रा थाना लेकर आई। पेंड्रा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि हाईटेंशन टावर में विद्युत प्रवाह लगातार जारी था, लेकिन राहत की बात ये है कि कोई बुरा हादसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ की गई है। मामूली विवाद में महिला ने ऐसा कदम उठा लिया था। अब उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html