दहेज़ की वजह से नही हुई शादी, Mount Everest पर चढ़ कर किया विरोध.....

महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली स्मिता घुगे ने दहेज प्रथा का विरोध अपने तरीके से किया है | स्मिता के इस सफर की शुरुआत दहेज की मांग के खिलाफ हुई थी | जब स्मिता ने अनुभव किया कि लड़के वालों की तरफ से दहेज की मांग बंद ही नहीं हो रही, तब उन्होंने सात महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों पर इसके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया | स्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों परिवारों के मिलने के बाद उन्हें लड़के की तरफ से फोन आया | उसने कहा कि उसके चचेरे भाई को 20 लाख रुपये दहेज मिला है, तो वो 18 लाख की उम्मीद कर रहा है | स्मिता ने उस लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया |
तब स्मिता ने कहा कि वो दहेज के रूप में एक भी रुपया खर्च नहीं करेंगी | दहेज के लिए इतनी बड़ा रकम खर्च करने से बेहतर स्मिता ने अपनी खुशी के लिए यात्रा करना समझा | उन्होंने पर्वतों पर चढ़ाई करना शुरू किया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments