बीजेपी नेता बिरझु तारम की हत्या की जिम्मेदारी माओवादियों ने ली...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मोहला-मानपुर- भाजपा नेता बिरझु तारम की हत्या का आखिरकार खुलासा हो गया है | माओवादियों ने हत्या पर्चा जारी कर मारने की पुष्टि कर दी है | पर्चे में “बीजेपी-आरएसएस बिरझु तारम को मौत का सजा दिए” लिखा हुआ है |
मानपुर-मदनवाड़ा मेन रोड पर मालहर, बसेली गाँव के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में पर्चे फेंके गए हैं | इसके साथ पेड़ों में पर्चे चस्पा किए गए हैं | आरकेबी डिवीजन के हवाले से जारी किए गए पर्चों में चुनाव बहिष्कार के फरमान के साथ वोट मांगने वालों को मार भगाने की बात कही गई है | जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौके पर टीम जाएगी | जांच कर पर्चों को उठवा लिया जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments