माओवादियों ने कांग्रेस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर में चुनाव के एक हफ्ते पहले माओवादियों ने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने आबकारी मंत्री लखमा और भाजपा उम्मीदवार स्वयं मुक्का को आदिवासियों का हत्यारा बताया है महिला माओवादी नेता ने कहा कि जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई का वादा करने वाली कांग्रेस ने सत्तासीन होने के बाद झूठे मुकदमो में फंसा कर निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजा है। नक्सली नेता ने दावा किया है कि जेलों में बंद 125 निर्दोष ग्रामीण आदिवासियों को सबूतों के अभाव में न्यायालय ने दोष मुक्त कर रिहा किया है।
वहीं मंत्री लखमा पर आरोप लगाया कि मंत्री बनने के बाद सरकारी कार्यो में कमीशन लेकर करोड़ो रुपयों की कमाई की है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश सरकार और मंत्री लखमा पिछले विधानसभा में किये गए वायदों को निभाने के बजाए पीएम मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। माओवादी नेत्री ने मंत्री कवासी लखमा के अलावा भाजपा प्रत्याशी स्वयं मुक्का पर जुडूम के दौरान आदिवासियों की हत्या, गांव में आगजनी, घरों में लूटपाट और निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी का आरोप लगाया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments