पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रुद्रपुर- दो लाख और दे नहीं तो करवा दूंगा एनकाउंटर…पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बीती 27 जून को एसटीएफ के किंग्स टावर में इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान आरोपी के खिड़की के रास्ते भगाने के दौरान गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
मृतक की पत्नी की ओर से इसमें एलाइंस कालोनी निवासी एक युवक पर उसके पति को केस से बचाने और स्टे दिलाने के नाम पर दस लाख लेने का आरोप लगाया है। कहा कि जब उसके पति ने और दो लाख रुपये देने से इंकार किया तो 27 जून को आरोपी ने उसके पति को फोन कर रकम न देने पर उसका एनकाउंटर कराने की धमकी दी।
इसी दिन जब एसटीएफ ने ईनामी आरोपी की तलाश में उसके घर में दबिश दी तो उसका पति एनकाउंटर के डर से घबराकर खिड़की से भागने लगे और गिरकर उसकी मौत हो गयी। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से खटीमा वार्ड नंबर-13 हाल किंग्स टावर निवासी मनीषा कौशिक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति अमन शर्मा पर संगीन अपराध के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
इस बीच उसके पति की एलायंस कालोनी निवासी मनीष वर्मा पुत्र स्व़ सुरेश वर्मा से मुलाकात हुई। आरोप था उसने उसके पति को केस से बचाने का आश्वासन दिया और आठ लाख ले लिए। इसके बाद स्टे दिलाने के नाम पर दो लाख और लिए। कुछ दिन बाद दो लाख रुपये की फिर मांग की।
विरोध पर उसने पुलिस को घर भिजवाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी और घर आकर उसकी कार ले गया। 27 जून को उसके पति का फोन आया कि दो लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर करो नहीं तो वह पुलिस को एनकाउंटर करने घर पर भेज रहा है। धमकियों से उसका पति डर गया।
इसके बाद उसी दिन जब एसटीएफ ने उसकी तलाश में घर में दबिश दी तो एनकाउंटर के डर से अपनी जान बचाने के लिए उसका पति अमन शर्मा ने खिड़की के रास्ते से भागने की कोशिश की। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष वर्मा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments