अमिरिका के जंगल में लगी आग से झुलसे कई लोग, 80 से ज्यादा लोगों की हुई मौत.....

लगभग 13,000 की आबादी वाला यह शहर, जो कभी हवाईयन शाही परिवार का गौरवशाली घर था, अब खंडहर में तब्दील हो गया है, इसके होटल और रेस्तरां राख के ढ़ेर में तब्दील हो चुका है वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अभी सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है| अधिकारियों के मुताबिक, कई इलाकों में अब भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, ऐसे में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है |
हवाई अधिकारियों ने कहा कि वे आग से निपटने की जांच शुरू कर रहे हैं क्योंकि राज्य की एक कांग्रेस सदस्य ने स्वीकार किया कि अधिकारियों ने खतरों को कम करके आंका था| माउई द्वीप पर ऐतिहासिक रिज़ॉर्ट शहर लाहिना में, निवासी एंथोनी गार्सिया ने कहा कि आग ने उनके किराए के अपार्टमेंट को जला दिया है और उनका सारा सामान और यादें नष्ट हो गई हैं| लाहिना में तीन दशकों से रह रहे 80 वर्षीय कैलिफोर्निया के मूल निवासी ने एएफपी को बताया, "आग ने सब कुछ लील लिया, सब कुछ! यह दिल दहला देने वाला है|







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments