google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पाकिस्तान में भारी बारिश से 48 घंटे में कई लोगों की मौत.......पढ़े पूरी खबर

Jul 30, 2023
1 min read


























राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि पूरे पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले दो दिन के दौरान करीब 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएमए ने कहा कि मानसूनी बारिश की कहर से पहाड़ी इलाकों में बाढ़ आ गई है, शहरी इलाके जलमग्न हो गए हैं और देश भर में घर नष्ट हो गए हैं। पख्तूनख्वा में छह, बलूचिस्तान में पांच, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दो और सिंध में एक व्यक्ति की जान चली गई ।

भारी मानसूनी बारिश का दौर लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इससे देश के कुछ हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही हुई है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी कर कहा कि 30 जुलाई तक देश के ऊपरी और मध्य हिस्सों में भारी मानसूनी बारिश होने की संभावना है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने 804 घरों को भी नुकसान पहुंचाया और 44 मवेशियों की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 जून से देश में भारी बारिश शुरू हुई है। तब से अब तक कम से कम 169 लोगों की जान चली गई और 256 घायल हो गए। कम से कम 1,404 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 374 मवेशी मारे गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html