कई लोगों के मारे जाने की आशंका, खाई में गिरी जीप....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हादसे में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। जीप में 9 लोग सवार थे। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक जीप के खाई में गिरने की खबर है। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने दो लोगों का रेस्क्यू किया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में कई लोग जान गंवा बैठे हैं। दुर्घटना की सूचना नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी है। मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अमला पहुंच रहा है।
दरअसल, आज सुबह ये जीप सवारियों को लेकर जा रही थी। छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद आनन-फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments