सरकारी अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई न हो पाने से हुई कई मरीजों की मौत ......पढ़े पूरी खबर ....

आंध्रप्रदेश नेल्लोर शहर के एक सरकारी अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। खबर है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी के लिए अस्पताल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
आरोपों का जवाब देते हुए अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई। उन्होंने मौते के पीछे का कारण बीमारी बताया है। उन्होंने दावा किया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, आठ मरीजों में से छह को अस्पताल के मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एमआईसीयू) वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधीक्षक ने गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में मौतों और ऑक्सीजन की कमी के बीच किसी भी संबंध से इनकार किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में मरीजों की मौत का कारण कुछ और बताया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments